Chalenge Hum Roshni Main


चलेंगे हम रौशनी में, रौशनी में, रौशनी में, 

चलेंगे हम रौशनी में, साथ उसकी रौशनी में।


1. यीशु पास मैं जाऊँगा, रौशनी में, रौशनी में, 

उसके साथ मैं चलूंगा, उसकी रौशनी में।


2. मुआफी हासिल करूंगा, रौशनी में, रौशनी में, 

सब गुनाह को छोडूंगा, उसकी रौशनी में।


3. काम मसीह का करूंगा, रौशनी में, रौशनी में, 

ताकत उससे पाऊँगा, उसकी रौशनी में।


4. क्या कर सकेगा शैतान, रौशनी में, रौशनी में, 

फतह पाऊँगा हर आन, उसकी रौशनी में।


5. कूच का वक्त जब आयेगा, रौशनी में, रौशनी में, 

मुतलक ख़ौफ न रहेगा, उसकी रौशनी में।


6. जाऊँगा आसमानी घर, रौशनी में, रौशनी में, 

खुश रहूंगा सरासर, उसकी रौशनी में।