Bhes Badala Kya Hua


कोरस-


1. भेस बदला क्या हुआ, दिल का बदलना चाहिए, 

एक दो बातें नहीं, बिल्कुल बदलना चाहिए।


2. तंदरूस्ती के लिए कपड़े बदलना चाहिए, 

हक-परस्ती के लिये दिल का बदलना चाहिए।


3. जो सुने बाईबल से, वह दिल से समझना चाहिए, 

दिल बदलने के लिए यीशु से मिलना चाहिए।


4. ऐ दिला गफलत पे अपनी आज रोना चाहिए, 

आज तू बेदार हो, पहलू बदलना चाहिए।


5. जो गए दुनिया से साबिर, वह हमें मिलते नहीं 

जो हैं बाकी उनको रूह-ए-पाक मिलना चाहिए।