Pyare Bacho Masih Meharbaan Hai
प्यारे बच्चो मसीह मेहरबान है।
छोटे बच्चो का वह पासबां है।।
अपने दुःख सारे उसको दिखा दो।
सारे दुखियों पे वह मेहरबान है।
छोटे बच्चों को वह है बुलाता
मीठी मीठी तो उसकी जुबान है।
कैसी शीरीं हैं उसकी अदायें
कैसी उल्फत लबों से अयाँ है।
जैसे भेड़ों का हाफिज़ गडरिया।
वैसे बच्चों को वह भी शबां है।