Raja Yeshu Aaya


1. राजा यीशु आया, राजा यीशु आया। 

शैतान को जीतने के लिये राजा यीशु आया।


2. दुनिया में तो पाप और दुःख होते हैं बहुतेरे। 

पूरी शान्ति देने के लिए राजा यीशु आया।


3. क्रूस पर दे के अपनी जान अपने को किया बलिदान।

 सारे जग का त्राता होके राजा यीशु आया।


4. कबर का वह तोड़कर बन्द मौत पर हुआ फतहमन्द।

क्षमा मुक्ति जीवन देने राजा यीशु आया।


5. हुआ मैं आनन्दित पा कर पाप की मुआफी।

दिल को साफ करने के लिये राजा यीशु आया।


6. उस पर करता मैं विश्वास पूरी करता मेरी आस।

 हैलीलूय्याह मेरे दिल में राजा यीशु आया।


7. राजाओं का राजा प्रभुओं का प्रमु। 

जै जै बोलो सारे लोगों राजा यीशु आया।