Pavan Hai Vo Prabhu Hamara


पावन है वो प्रभु हमारा, उसकी जय जयकार करो 

निर्बल का वह बल है न्यारा 

उसकी जय जयकार करो। 

जय हो, जय हो, जय हो,


1 दीन दुखियों का है वो दाता, 

भटके हुओं को राह दिखाता (2) 

सीधे मार्ग में हमें चलाता, 

उसकी जय जयकार करो। (2)


2 प्रभु हमारा बड़ा महान, 

निर्बुद्धियों को देता ज्ञान । 

पतितों के वह बचाता प्राण, 

उसकी जय जयकार करो। (2) (2)


3 प्रभु की महिमा अपरम्पार, 

जग का वो है तारणहार । 

मानों उसे अपना आधार, 

उसकी जय जयकार करो। (2) (2)