Yeshu Naam Main Kudarat Pai Jati Hai
यीशु नाम में कुदरत पाई जाती है
पाक कलाम में कुव्वत पाई जाती है।
जो चश्मा कलवरी से बहता है।
वह आज भी पापों को धोता है।
1. वह अन्धी आंखें खोलता है।
और मुर्दों को ज़िन्दा करता है।
2. कोढ़ियों को साफ करता है।
और लंगड़ों को चलाता है।
3. वह गुनहगारों को बुलाता है।
और दिल में शांति देता है।
4. वह गुनाहों को मुआफ करता है।
और रूह-ए-पाक से भरता है।