Anjeel Ko FailanaYeh Kaam Hamara Hai


इंजील को फैलाना यह काम हमारा है 

मुंजी का ज़माने में यही नाम प्यारा है।


1. छेड़ेंगे वही नगमे यीशु के इशारों पर 

तकलीफों का क्या कहना मरना भी गवारा है।


2. कंधों पर सलीबें हों-इंजील हो हाथों में 

दुनिया को बता देंगे-यीशु ही कफ्फारा है


3. तसलीस के नगमे फिर गूंजें कि बाज़ारों में

इबलीस हुआ लरज़ां-इस जोश ने मारा है। 


4. नबीयों में तेरी अज़मत हशमत है फरिश्तों में 4.

आंखों का वह तारा हैं मरियम का दुलारा है।


5. हम खून का हर कतरा-हंस हंस के बहा देंगे। 

दिल उससे मुनव्वर है एहसान यह भारा है।