Mere Liye Masih Ne Apna Lahu Baha Diya
कोरस - मेरे लिये मसीह ने अपना लहू बहा दिया।
राहे-बका सलीब है दुनिया को ये बता दिया।
1. कर दी मसीह-ए-पाक ने दुनिया को निअमतें अता।
उस के हुजूर-ए-पाक में जिसने भी सिर झुका दिया।
2. अपने गले लगा लिया यीशु ने कितने प्यार से।
सब ने गुनाहगार को नज़रों से जब गिरा दिया।
3. खुद ही अता करेगा वह जो भी मेरी मुराद है।
मैंने तो उसके सामने दामन-ए-दिल बिछा दिया।
4. हस्ती मेरी हकीर है काबिल-ए-कद्र तो नहीं
फिर भी ये हदिया जान का नज़र उसकी है चढ़ा दिया।
5. उस की सना के गीत ही क्यों कर न हों जुबान पर
रास्ता जब उसने प्यार का मजबूर को दिखा दिया।