Veh Jinki Ankh Main Tobba


कोरस-वह जिन की आंख में तौबा के आंसू पाये जाते हैं। 

मसीह-ए-पाक की महफिल में वह बुलवाये जाते हैं।


1. मसीह-ए-पाक के कदमों, में आकर ज़िन्दगी पा लो, 

जो औरों की तरफ जाते हैं, वह ठुकराये जाते हैं।


2. ना घबराओ ऐ छोटे झुंड के लोगो, ना घबराओ, 

मसीह-ए-पाक की महफिल में, वह बुलवाये जाते हैं।


3. सदा की ज़िदगी पाये वह, रोज़-ए-हश्र से उठ कर, 

वह मुर्दे जो मसीह-ए-पाक में, दफनाये जाते हैं।


4. तेरे दरबार में आकर, कोई खाली नहीं लौटा, 

ज़माने भर के जो दामन, यहाँ फैलाये जाते हैं।


5. हम उस महफिल में बैठेंगे, खुशी से रात दिन वाकिफ 

जहाँ इबन-ए-ख़ुदा के नाम के, गुण पाये जाते हैं।