Oho Pyaro Masiha Jia


ओहो प्यारो मसीहा जिया। चलो दर्शन को सखी ।।


ऐसी विपता धन-धन स्वामी। खुद ही आन सही।।


2. तीजे दिन तक पक्की कबर में। यीशु की लाश रही। 

सरकारी पहरे बैठ गये। और गोर पे मुहर करी।।


3. भोर सवेरे मरियम रो रो। गोर पर देखन गई। 

बोला फरिश्ता ज़िन्दे को क्यों। मुर्दों में ढूंढ रही।।


4. अचरज कर कर थर थर कांपत। यीशु से बात करी। 

फुरती कर वह झटपट झटपट । चेलों को ख़बर करी ।।


5. खान पान मुक्त ज्ञान की चरचा। उन संग बहुत रही। 

चालीस दिन के अन्त में यीशु। जा स्वर्ग वासा करी ।।


6. दास करें प्रचार जगत में। प्रभु ने आज्ञा दी। 

जीवन के सत्गुरू यीशु से। मुक्ति ले लो अभी ।।